फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शतरंज प्रतियोगिता में वंदना, अंशिका रहीं प्रथम

विज्ञापन
सिकंदराबाद में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के एमएस इंटर कॉलेज में शनिवार को क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कॉलेज के कोच एवं खेल प्रभारी नगेंद्रवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता पारस गुप्ता की देखरेख में हुई। बालक वर्ग अंडर-19 में ककोड़ के भजनपाल भाटी इंटर कॉलेज के छात्र डेविड, अंडर-17 में छात्र प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 में जैन इंटर कॉलेज के छात्र प्रभात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में अंडर-17 में एमएस इंटर कॉलेज की छात्रा वंदना व अंडर-14 में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सचिव नितिन भटनागर ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें