बुलंदशहर। अंजुमन खुद्दामुल मुस्लिमीन इमदादी इदारा ऊपर कोट में 17 फरवरी को हज जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण होगा। जिला हज ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि इस बार हज यात्रा पर जनपद से 354 आजमीन-ए-हज का चयन हुआ है। बताया सुबह 10 बजे से टीके लगाए जाएंगे।
टीके लगाने का काम जिला राजकीय चिकित्सालय बाबू बनारसी दास के चिकित्सकों की टीम करेगी। बताया कि टीकाकरण में आने वाले आजमीन-ए-हज अपने साथ हज आवेदन फार्म की प्रतिलिपि, हज मंजूरी कागजात, एक फोटो, पासपोर्ट और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की एक कॉपी साथ लेकर आएं। आजमीन-ए-हज के टीकाकरण की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश तथा केंद्रीय हज कमेटी को भेजी जाएगी।