फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में 7 जून से होगा टीकाकरण

Wed, 01 Jun 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
टीकाकरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर की 36 मलिन बस्तियों में 7 से 13 जून तक नवजात और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 2 से वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को  घातक बीमारी जैसे  टीबी, टिटनस, गलाघोटू, काली खांसी, खसरा, दिमागी बुखार, निमोनिया, पीलिया आदि की रोकथाम व बचाव के लिए मिशन इंद्र धनुष योजना के तहत टीकाकरण अभियान चला रखा है।
विज्ञापन


सीएमएस डा.देवी चरण सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर के आजाद नगर ,नई बस्ती, खत्रीवाड़ा, गुलावठी रोड, रामपुरा ,झारखंडी, रामपुरा द्वितीय, छासियावाड़ा, सिरोधन रोड आदि पर 36 मलिन बस्तियों का चयन किया है, जिनमें स्वास्थ विभाग की सात टीमें टीकाकरण अभियान चलाएंगी।

सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया कि पूर्व में भ्रांति के चलते इन बस्तियों के 83 परिवारों ने टीकाकरण से इनकार कर दिया था। टीकाकरण को सफल बनाने के लिए स्थानीय गणमान्य लोगों और प्रशासन सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें