फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिसंबर माह में चलेगा टीकाकरण उत्सव, 35 हजार छूटे बच्चों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। टीकाकरण से वंचित बच्चों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग दिसंबर माह में टीकाकरण उत्सव मनाएगा। टीकाकरण उत्सव के दौरान विभागीय अफसर परिजनों को बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि जिले में शून्य से एक वर्ष तक के करीब 88 हजार और एक से पांच वर्ष तक के 90 हजार बच्चों का दिसंबर माह तक टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया। शून्य से एक वर्ष तक के करीब 30 हजार और एक से पांच वर्ष तक के पांच हजार बच्चे टीकाकरण से वंचित चल रहे है। टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीका लगाने के लिए टीम घर पहुंची तो परिजनों ने विरोध किया। ऐसे परिवारों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से टीकाकरण उत्सव माह चलेगा। इस दौरान परिजनों को टीकाकरण न लगने से बच्चों को होने वाली बीमारी की भी जानकारी दी जाएगी। जिससे बचाव को टीका लगवा सके। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि दिसंबर माह को टीकाकरण उत्सव के रुप में मनाया जाएगा। टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों को टीका लगवाने के लिए परिजनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें