फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिलीवरी के दौरान निकाली बच्चादानी, सील

विज्ञापन
डिबाई में सिंह नर्सिंग होम को सील करता स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत - स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई। डिबाई में संचालित सिंह नर्सिंग होम को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील करने की कार्रवाई की। जो डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन के समय बच्चादानी निकाले जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डिबाई क्षेत्र के गांव अफजलपुर में सिंह नर्सिंग होम संचालित हैं। आरोप है कि एक माह पूर्व एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से प्रसव होने के बाद महिला को पेटदर्द की समस्या रहने लगी। महिला के दर्द बंद न होने पर परिजनों ने अन्य जगह जांच कराई तो बच्चेदानी न होने की बात कही गई। महिला के परिजनों ने सीएमओ को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने पत्र को संज्ञान में ले सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित सिंह ने बताया कि ऑपरेशन से डिलीवरी के समय बच्चेदानी निकाले जाने के आरोप की शिकायत मिलने पर जांच की गई। फिलहाल नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है।

महिला की बच्चेदानी निकाले जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। - डॉ. मंजू अग्रवाल, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें