फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्दी से कम पानी पीने से बढ़ रहा यूरिन इंफेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी के मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग कम पानी पी रहे हैं। इससे लोगों में यूरिन इंफेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पानी की कमी से यूरिन त्यागते समय जलन, हल्का दर्द, बार-बार बाथरूम जाना और रंग बदलने जैसी परेशानी लोगों में देखने को मिल रही हैं। इन समस्याओं को लेकर प्रतिदिन मरीज जिला चिकित्सालय की ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें महिलाएं व पुरुष दोनों शामिल रहते है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत कुमार ने बताया कि पानी कम पीने से यूरिन रुकने की स्थिति बनती है। इससे गुर्दे में स्टोन बनने की संभावना भी बढ़ती है। यही स्टोन आगे चलकर संक्रमण पैदा कर देते हैं। साथ ही यूरिन इंफेक्शन मूत्र प्रणाली को प्रभावित कर सकता है।
इस बीमारी से बचने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं, जिससे शरीर में पानी की कमी न रहे। साथ ही मसालेदार व तैलीय भोजन सीमित मात्रा में ले। प्रतिदिन ओपीडी में 15-20 मरीज इस समस्या को लेकर आ रहे हैं। मरीज बब्बन ने बताया कि कुछ दिनों से यूरिन त्यागते समय जलन की समस्या होने पर परामर्श लेने आया हूं। राम प्रसादी ने बताया कि सर्दी बढ़ने के बाद से यूरिन त्यागते समय असुविधा बढ़ी है। चिकित्सक ने भोजन में सावधानी रखने और पानी अधिक पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन


Iसर्दी में पानी कम पीने से पथरी और यूरिन में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। प्रतिदिन ओपीडी में इन समस्याओं को लेकर मरीज परामर्श व उपचार कराने के लिए आ रहे है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें