फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया घोटाला: ईफको और कृभको की दुकानों पर भी होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया घोटाला : ईफको और कृभको की दुकानों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में हुए यूरिया घोटाले के मामले में नौ सहकारी समितियों के सचिव और दो उर्वरक की दुकानों पर कार्रवाई हो चुकी है। जबकि अभी ईफको और कृभको की दुकानों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि कार्रवाई के लिए ईफको और कृभकों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से जिले से 20 किसानों की सूची भेजी गई थी, जिन्हें समितियों और दुकानों द्वारा 8709 यूरिया के कट्टे बेचा गया था। जांच की गई तो इसमें नौ समितियों और दो उर्वरक की दुकानों के अलावा कृभको और ईफको द्वारा संचालित दुकानों की मिलीभगत सामने आई थी। पूरे मामले की जांच के बाद डीएम ने संबंधित सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। कृषि विभाग की ओर से दो उर्वरक की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जा चुकी है। इसी तरह एआर को-ऑपरेटिव ने यूरिया घोटाले में शामिल नौ सहकारी समितियाें के सचिवों को निलंबित कर दिया है, इसके अलावा जांच के भी निर्देश हैं। आगामी आदेश तक सभी समितियों पर यूरिया की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं, इस मामले में ईफको किसान सेवा केंद्र,जहांगीराबाद और कृषक भारती सेवा केंद्र, जहांगीराबाद पर अभी अभी कार्रवाई नहीं हुई है। यह दोनों दुकानें ईफको और कृभको कंपनी की ओर से संचालित की जा रही हैं। इन दोनों दुकानों के अभी डीएम के आदेश पर लाइसेंस ही निरस्त करते हुए उर्वरक आदि की बिक्री पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें