फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किशोरी का शव दफनाने के लिए परिवार से चंदा मांगने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
शिकारपुर में अल्वी समाज के कब्रिस्तान में चंदे को लेकर विवाद होने पर दोनों पक्ष के लोग और पुलिस
विज्ञापन
शिकारपुर। मेरठ-बदायूं हाईवे के निकट पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अल्वी समाज के कब्रिस्तान में बुधवार को शव दफनाने को लेकर परिजनों और कमेटी के बीच विवाद हो गया। कोतवाली पुलिस की तत्परता से मामला शांत हुआ। इसके बाद किशोरी के शव को कब्रिस्तान में दफना गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अल्वी समाज के कब्रिस्तान की बाउंड्री और रखरखाव के लिए समाज के लोगों से चंदा एकत्र किया जा रहा था। कुछ लोगों के चंदा नहीं दिए जाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार को किशोरी की मौत के बाद परिजन शव दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला।
चंदे को लेकर परिजनों और कमेटी के लोगों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराया। इसके बाद गेट खोलकर शव को सम्मानपूर्वक दफना दिया गया।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवॉल के चंदे को लेकर विवाद होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार की कार्रवाई को पूरा कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें