उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तराखंड में छुआछूत और दलितों के अपमान का आरोप लगाते हुए सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘शुद्धिकरण’ जैसे शब्द छुआछूत से जुड़े हैं। गौतम ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तराखंड सरकार और वहां की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अब वे देखेंगे कि सरकार क्या कदम उठाती है। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि उत्तराखंड पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम करेगी या संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर तुरंत मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
गौतम ने कहा कि इस मामले में साफ तौर पर छुआछूत दिखाई दे रही है, जो कि संविधान के विरुद्ध है, क्योंकि संविधान पहले ही छुआछूत को प्रतिबंधित कर चुका है। 'शुद्धिकरण' जैसे शब्दों का प्रयोग सीधे तौर पर छुआछूत से जुड़ा हुआ है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह घटना केवल पार्टी अध्यक्ष खड़गे का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे देश के दलित और वंचित वर्गों का अपमान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और उम्मीद है कि इसमें तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तराखंड में छुआछूत और दलितों के अपमान के मुद्दे को उठाते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है