फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 40 परीक्षार्थियों की निगरानी में लगेंगे दो-दो कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आगामी 18 फरवरी में आयोजित यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर ड्यूटी लगाने का कार्य जारी है। इस बार प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि ड्यूटी में तैनात किसी शिक्षक का पाल्य उस केंद्र पर परीक्षा न दे रहा हो। ऐसे शिक्षकों को दूसरे केंद्रों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस बार 109 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होगी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए विभाग ने सख्ती के साथ ही बेहतर इंतजाम किए हैं। केंद्र पर प्रवेश से लेकर कमरों तक को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, ताकि आने जाने वालों पर विशेष निगरानी की जा सके। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान आपत्तिजनक हरकत सामने आई तो तत्काल पकड़ में आ जाएगी। इसको लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। औचक जांच के लिए सचल दल तैनात किए जाएंगे।
लखनऊ मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम बनेगा। इन दोनों जगहों से वाई-फाई के जरिये सीसीटीवी कैमरों से लैस प्रत्येक केंद्र लाइव जुड़े रहेंगे। कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र की निगरानी होगी। कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन लेकर परीक्षा में ड्यूटी नहीं करेंगे। इस समय शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का काम जारी है। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित अन्य कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें