फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: दूसरे दिन हुआ 37 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की साढ़े तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें से दूसरे दिन 37 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस तरह से दो दिन में 57 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। पहले दिन बुधवार को 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था। मूल्यांकन के कार्य पर कंट्रोल रूम के अलावा उप नियंत्रक व उप प्रधान परीक्षक समेत अन्य अधिकारी रख रहे हैं। उन्होंने भी केंद्रों पर पहुंच कर मूल्यांकन का जायजा लिया। साथ ही परीक्षार्थियों के अंक बोर्ड के पोर्टल पर भी मूल्यांकन के साथ अपलोड हो रहे हैं। मूल्यांकन कार्य में 1500 से अधिक परीक्षकों को लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें