फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षा 15 व 16 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले 1212 छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन 15 और 16 जुलाई को होगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। 20 जुलाई को आयोजित हाेने वाली इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले से हाईस्कूल के लिए 672 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के लिए 538 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद बोर्ड मुख्यालय ने परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और मुस्लिम इंटर कॉलेज बुलंदशहर को केंद्र बनाया है।
आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराने के लिए 15 और 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। बोर्ड मुख्यालय से तिथि जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व अन्य को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें