फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कक्षा नौ और 11वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड के कक्षा नौ और 11वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर और वार्षिक परीक्षा जनवरी में होंगी। सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथि जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह तक रहेगी। वहीं, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी और बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बोर्ड के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा नौ और 11वीं की परीक्षा जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में होगी। अक्तूबर के द्वितीय और तृतीय सप्ताह के बीच अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी। जिले के 409 विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र जारी है।
अभी तक मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट मई में हो चुका है जबकि वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट जुलाई में हो चुका है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथि जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह तक है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाओं का आयोजन जनवरी 2026 के तृतीय सप्ताह में होगा जबकि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होंगी। इस समय बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन भरवाने समेत अन्य जरूरी कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों समेत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें