फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: नकल पकड़े जाने पर होगी एफआईआर, भेजा जाएगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, केंद्र में गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षकों पर कार्रवाई होगी। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम में दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी सोमवार से शुरू हो रही है। जिले में परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्वक कराने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों के सीसीटीवी कमरों व अन्य उपकरण से जोड़ दिया गया है। केंद्रों पर सीटिंग प्लान रविवार तक पूरा कर लिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों के अलावा सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की ड्यूटी लगा दी गई है। उड़नदस्ते भी गठित कर दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान अधिकारी, कर्मचारी या परीक्षा के संचालन के लिए लगाए गए प्रबंधन व कर्मचारी द्वारा परीक्षार्थी को अनुचित सहायता देने पर 10 साल का कारावास एवं 10 लाख का जुर्माना देना होगा। उन्हाेंने दावा किया कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा के समय केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी और आसपास बाहरी लोग एकत्रित नहीं होंगे।
विज्ञापन

जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86,786 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत 43,848 और इंटरमीडिएट के संस्थागत 40,298 छात्र-छात्रा शामिल हैं। जबकि हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 267 और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 2,373 छात्र-छात्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें