फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे हाईस्कूल और इंटर के 89,448 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे हाईस्कूल और इंटर के 89,448 विद्यार्थी
विज्ञापन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में जिले से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 89,448 विद्यार्थी शामिल होंगे। अफसरों के अनुसार अभी और छात्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बोर्ड से बोर्ड परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को दस सितंबर तक का समय विलंब शुल्क के साथ फीस जमा करने के लिए दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों से बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए 16 अगस्त तक तिथि निर्धारित थी। बाद में सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया। 30 अगस्त को प्रधानाचार्यों को पंजीकृत विद्यार्थियों को अंतिम सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई थी। इस सूची के अनुसार इस बार अभी तक जिले के 406 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल के 49,235 और इंटरमीडिएट में 40,213 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराते हुए परीक्षा के फार्म भरे हैं। इस तरह से जिले में इस बार 89,448 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि विगत वर्ष दोनों कक्षाओं में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 82 हजार के आसपास थी। वहीं, दूसरी ओर इस बार कक्षा नौवीं में 51,438 और ग्यारहवीं कक्षा में 39,456 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के डाटा के साथ कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की भी सूची बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें