फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। अब ऐसे विद्यार्थी 13 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड की ओर से दो फरवरी से 209 केंद्राें पर परीक्षा शुरू हुई। यह परीक्षा लगातार नौ फरवरी तक जारी रही। लेकिन समीक्षा के दौरान बोर्ड को पता चला कि कई विद्यालयों में कुछ परीक्षाएं लंबित हैं और कई जगहों पर प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अभी तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं।
वहीं, तमाम छात्र-छात्राएं भी प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए। इसी वजह से परीक्षा कार्यक्रम में यह संशोधन किया गया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी परीक्षक और स्कूल प्रधानाचार्य तय समय के भीतर प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्रों के अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 फरवरी तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें