बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बुधवार को भी जारी रहीं। इस दौरान 77 केंद्रों पर 7966 विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी। अधिकारियों के अनुसार यह परीक्षा आठ फरवरी तक जारी रहेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के अनुसार बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से चल रही हैं। इसके लिए जिले में 209 केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को 77 केंद्रों पर पंजीकृत 8183 के सापेक्ष 7966 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि 217 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। इनपर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा विभागीय अधिकारी भी केंद्रों पर जाकर चल रही प्रयोगात्मक परीक्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं।