फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: देवीपुरा में अपंजीकृत क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के देवीपुरा प्रथम में हमराज क्लीनिक को बृहस्पतिवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। क्लीनिक के अपंजीकृत होने की एक जनप्रतिनिधि के पीआरओ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट मांगे जाने पर स्वास्थ्य अफसरों ने मौके पर जाकर जांच की। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि देवीपुरा प्रथम स्थित हमराज क्लीनिक का शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण किया। क्लीनिक संचालक ने आयुष चिकित्सक होने की बात कही। दस्तावेज मांगे जाने पर संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। साथ ही क्लीनिक पर एलोपैथ दवाएं से उपचार होते हुए मिलने पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें