फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत एक की हालत गंभीर, परिजनों का बुरा हाल

Tue, 22 Nov 2022 11:02 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, बुलंदशहर

सार

संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव हमदपुर निवासी गुड्डू (26) अपने चचेरे भाई संजय (20) और ओंकार (18) के साथ बाइक से रविवार रात को बाइक लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जब तीनों बाइक सवार युवक अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर गांव बिरौली के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव बिरौली के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे युवक की हायर मेडिकल सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव हमदपुर निवासी गुड्डू (26) अपने चचेरे भाई संजय (20) और ओंकार (18) के साथ बाइक से रविवार रात को बाइक लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जब तीनों बाइक सवार युवक अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर गांव बिरौली के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल संजय और ओंकार को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। संजय की भी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि, ओंकार को अलीगढ़ मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी है। 

पुलिस ने तीनों की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार देर शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही वाहन चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें