फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज आंधी से गिरा यूनीपोल, दो युवक घायल

विज्ञापन
खुर्जा के महाराणा प्रताप चौक पर​ गिरा यूनीपोल। स्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
खुर्जा। महाराणा प्रताप चौक के पास लगा यूनीपोल शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ नीचे टूटकर गिर गया। इसमें बाइक सवार रवि और पैदल चल रहे अभय घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों ने मार्ग पर लगे अवैध व जर्जर यूनीपोल को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन




जीटी रोड निवासी अभय ने बताया कि शुक्रवार शाम को अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। वह पैदल दुकान पर जा रहे थे। तभी डिवाइडर पर लगा यूनीपोल नीचे गिर गया, जिससे उनके पैर में चोट लग गई। वहीं यूनीपोल से बचने के लिए बाइक सवार युवक रवि सड़क पर फिसल गए, जिसमें वह भी घायल हो गए। अन्य लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। स्थानीय निवासी कैलाश गौतम ने बताया कि जीटी रोड पर पिछले दो महीने में इस तरह से 20 से अधिक यूनीपोल खड़े हो गए हैं। इनसे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल का कहना है कि यूनीपोल लगाने की किसी ने अनुमति नहीं ली है। ऐसे में यूनीपोल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें