फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
खुर्जा एनएच 34 स्थित परम डेरी के निकट हुए सड़क हादसे में मृतक हरि का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फो
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 पर परम डेयरी के पास अज्ञात वाहन ने सवारी से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई और दो बच्ची समेत नौ लोग घायल हो गए। इसमें छह घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के बेलमपुरा गांव निवासी सुमित ने बताया कि उनके पिता हरि (50) ऑटो चालक थे। जो बुलंदशहर से खुर्जा रूट पर ऑटो चलाते थे। रोजाना की तरह सोमवार दोपहर को हरि अपना ऑटो बुलंदशहर बस अड्डा से लेकर खुर्जा जा रहे थे, जिसमें 11 सवारी बैठी थीं।
जब वह एनएच-34 पर परम डेयरी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। टक्कर लगते ही ऑटो समेत सभी लोग दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन

वहां पर पहुंचे राहगीरों ने उनको ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को धरपा पीएचसी और जटिया अस्पताल पहुंंचाया। धरपा पीएचसी पर बुलंदशहर निवासी शमा, बबली और साठा गांव निवासी विजय पहुंचे, जिनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
वहीं, खुर्जा के जटिया अस्पताल पहुंचे हरि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल खुर्जा के सौंदा हबीबपुर गांव निवासी अमरावती, अलीगढ़ निवासी रिजवाना, उनकी पांच साल की बेटी माहिबा और मां आयशा व बुलंदशहर निवासी कोमल और उनकी पांच साल की बेटी अनन्या घायल हो गईं। सभी घायलों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

खुर्जा देहात थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई है। आरोपी चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

खुर्जा एनएच 34 स्थित परम डेरी के निकट हुए सड़क हादसे में मृतक हरि का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें