फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार साल से जर्जर पड़ा अंडरपास, राहगीरों परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के कलंदर गढ़ी के पास स्थित अंडरपास की सड़क चार साल से जर्जर है। सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

खुर्जा जंक्शन- जेवर मार्ग पर कलंदर गढ़ी गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन गुजर रही है। रेलवे लाइन के नीचे से ही अंडरपास निकाला गया है, जिसमें आने व जाने दोनों मार्गों के बीच दीवार है, जिससे वाहन अंधेरे में आमने-सामने से न टकराएं। वहीं जेवर से खुर्जा की ओर आने वाले रास्ते की तरफ की सड़क पूरी तरह से जर्जर है। गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब चार साल से यह सड़क जर्जर है। दरअसल पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश के बाद पानी सड़क पर भर जाता है। इसी कारण सड़क टूट गई है।
विज्ञापन


खराब सड़क से बचने के लिए वाहन चालक विपरीत दिशा से होकर गुजरते हैं, जिस कारण हादसे का भी खतरा बना रहता है। अंडर पास के बाहर लगे हैवी व्हीकल बैरियर भी टूट हैं, जो अब तक ठीक नहीं हो सके हैं। लोेक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सोनू कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द इसको ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें