बुलंदशहर/खुर्जा। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने खुर्जा के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का रूटीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड पर रेडियोलॉजिस्ट की जगह टेक्नीशियन कार्य करता मिला। बिना रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने की कार्रवाई की गई। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जंक्शन रोड स्थित शिवम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर अल्ट्रासाउंड का कार्य होते मिला। जो एक अनाधिकृत व्यक्ति कर रहा था। जांच में युवक टेक्नीशियन निकला। हॉस्पिटल के सेंटर पर नियमानुसार अल्ट्रासाउंड न होने पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन होने पर सील लगाने की कार्रवाई की गई। बताया कि बिना रेडियोलॉजिस्ट किसी भी सेंटर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद