फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना विशेषज्ञ अल्ट्रासाउंड संचालित होने पर एक सील, एक को नोटिस जारी

सार

बिना विशेषज्ञ अल्ट्रासाउंड संचालित होने पर एक सील, एक को नोटिस जारी स्याना।सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर और देव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ मौजूद नहीं मिले।देव अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना विशेषज्ञ अल्ट्रासाउंड संचालित होने पर एक सील, एक को नोटिस जारी
विज्ञापन

स्याना। नगर में बिना विशेषज्ञ के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी संग क्षेत्र में स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटर पर विशेषज्ञों के बिना अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। इसमें सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया तो देव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर महज नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर ली। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नोटिस दिए जाने पर नगर में प्रशासन और स्वास्थ्य अफसरों द्वारा संचालक से सांठगांठ करने की चर्चाएं की जा रही है। एसडीएम मधुमिता सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर विशेषज्ञ न होने की शिकायत पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील वर्मा संग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकायत सहीं पाई गई। सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर और देव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ मौजूद नहीं मिले। जबकि दोनों सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। साथ ही दोनों सेंटरों पर अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया। देव अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें