फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 30 तक अप-डाउन कैंसिल रहेगी उधमपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। जम्मू में लगातार बारिश के कारण बुलंदशहर से होकर जम्मू जाने वाली सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन 30 सितंबर तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन का सप्ताह में दो-दो दिन बुलंदशहर एवं खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अप-डाउन ठहराव है। ट्रेन के निरस्त रहने से नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने जम्मू में बाढ़ से बिगड़ते हालत को देखते हुए जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें बुलंदशहर एवं खुर्जा जंक्शन होकर जाने वाली सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इस ट्रेन में खुर्जा जंक्शन एवं बुलंदशहर के अलावा आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। 26 अगस्त को भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद पठानकोट-जम्मू खंड पर कई स्थानों पर रेल लाइन को नुकसान हुआ है।
इस कारण जम्मू रेलवे डिवीजन में रेल यातायात निलंबित है। कठुआ-माधोपुर के बीच पुल संख्या 17 पर भी तकनीकी समस्या है। इस पुल को सुरक्षित संचालन के लिए तैयार करने के लिए सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


कठुआ-माधोपुर पर रेल लाइन को नुकसान हुआ है। इस कारण रेल यातायात निलंबित है। सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन का अप-डाउन संचालन 30 सितंबर तक निरस्त कर दिया है। - आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें