अहमदगढ़। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। डिबाई क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी रामेश्वर कुमार पुत्र विजयवीर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि 16 मई की शाम करीब 7 बजे भाई देवकरन व उसका दोस्त मोनू गांव दीवला खेड़ा थाना छतारी बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव फतेहगढ़ के पास स्थित वेयर हाउस के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार देवकरन व मोनू घायल हो गए थे। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।