फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: छतारी में काली नदी पुल के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 04 Jul 2026 05:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के छतारी में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे काली नदी पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक टैंकर चालक की दुखद मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक टैंकर चालक की पहचान सुभोध शर्मा के रूप में हुई है। वह बालमुकुंद शर्मा के पुत्र और जनपद मेरठ के मऊ खास, थाना मुंडाली के निवासी थे। वहीं, घायल ट्रक चालक का नाम रमेश है। रमेश पुत्र रामकुमार, जनपद रामपुर के बिसपुरी, थाना सैफनी के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पहुंचाया।

घायलों का उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में चिकित्सकों ने सुभोध शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में रमेश का उपचार अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें