फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विद्युत तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि सोमावार को कोतवाली देहात पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से आमिर, मूसा निवासी गांव अहमदपुर टांडा थाना अगौता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी किए गए 12 केबल के तार, डेढ किलो तांबे के तार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। आरोपियों ने एक जुलाई को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख के जंगल में नलकूप से केबल चोरी की थी। आरोपियों पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें