फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों में फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाले शिक्षकों का फर्जीवाड़ा खुलने लगा है। अब तक की जांच मेंऐसे दो शिक्षक सामने आए हैं, जो फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे थे। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से दोनों की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही दोनों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पिछले दिनों जनपदों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों सहित कई परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति और फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों पर नौकरी करने के मामले उजागर हुए। इस पर संज्ञान लेते हुए शासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षक और कर्मचारियों आदि के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करवाने का निर्णय लिया। इस मामले में एसआईटी भी जांच कर रही है। पिछले दिनों जनपद के बीएसए को एसआईटी की ओर से भी ऐसे संदिग्ध शिक्षकों की एक सूची मिली थी। बीएसए ने शासन के आदेश पर सभी शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करवाने के निर्देश जारी कर दिए थे। इसके तहत फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक सामने आ गए हैं। इनमें गांव मैना मौजपुर स्थित परिषदीय स्कूल में तैनात सहायक शिक्षिका वीना और लखावटी स्थित स्कूल का सहायक शिक्षक गुलवीर शामिल हैं। बीएसए ने फर्जी दस्तावेज से नौकरी कर रहे इन दोनों शिक्षकों की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के एबीएसए को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ अब तक प्राप्त की गई वेतन की राशि की रिकवरी करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों पर जल्द ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अनुपस्थित दो शिक्षिकाओं की तलाश में जुटी टीम
बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लखावटी और खुर्जा से पिछले काफी दिनों से बिना बताए अनुपस्थित चल रही दो शिक्षिकाओं की तलाश के लिए बीएसए ने उनके द्वारा रिकार्ड में दर्ज किए गए पते पर भेज दी है। बता दें कि जब इन शिक्षिकाआें का बीएसए को पता चला तो उनका रिकार्ड खंगाला गया था। जांच में उनका पता जनपद मैनपुरी पाया गया है। इतना ही नहीं उनके शैक्षिक आदि दस्तावेज भी संदिग्ध माने जा रहे हैं। उनकी नियुक्ति में भी फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। बीएसए ने अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनकी तलाश को दो टीम भेज दी है।
अनामिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी
बुलंदशहर। जनपद के कस्बा स्याना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फर्जी नियुक्ति पाकर नौकरी करने के बाद फुर्र होने वाली अनामिका शुक्ला को तलाश करने में नाकाम रहे अफसरों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश स्याना की बीएसए ने एबीएसए को दी है, साथ ही चेतावनी दी है कि इस मामले में किसी तरह की हीलाहवाली न बरती जाए। बताया जा रहा है कि एफआईआर मंगलवार तक दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

जांच में दो शिक्षक फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करते पाए गए हैं। उनकी सेवा समाप्त कर आगामी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा अनुपस्थित चल रहीं दो शिक्षिकाओं की तलाश को टीम भेजी गई है। फर्जी नियुक्तियों में शामिल रहने वालों पर भी जल्द शिकंजा कसेगा।
- अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें