फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक निलंबित, एक का वेतन वृद्धि पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षक निलंबित, एक का वेतन वृद्धि पर रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों को निलंबित तथा एक शिक्षक के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। यह शिक्षक गुलावठी और लखावठी ब्लॉक स्थित स्कूलों से संबंधित हैं। इन पर स्कूल न जाकर रजिस्टर में हाजिरी लगाने और आदेश का पालन नहीं करने व अनियमितता बरतने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गुलावठी ब्लॉक के एबीएसए की निरीक्षण रिपोर्ट मिली थी कि क्षेत्र के गांव समकौला स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षक मोहम्मद जावेद अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। वह अधिकारियों के आदेशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर एबीएसए ने उक्त शिक्षक के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने की संस्तुति की है। रिपोर्ट मिलने पर शिक्षक के वेतन वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। एबीएसए ने इसी स्कूल की शिक्षिका अर्चना कश्यप की भी निरीक्षण रिपोर्ट देकर अवगत करवाया है कि वह एक तो स्कूल नहीं आ रही हैं लेकिन रजिस्टर में हाजिरी लग रही है। एबीएसए की संस्तुति पर शिक्षिका अर्चना कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अन्य स्कूल में अटैच कर आगामी जांच के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इसी तरह लखावटी ब्लॉक के एबीएसए ने भी अपनी निरीक्षण रिपोर्ट दी। इसमें क्षेत्र के गांव सराय छबीला स्थित परिषदीय स्कूल के प्रधान अध्यापक संजीव कुमार को निलंबित करने की संस्तुति की है। संजीव कुमार पर आरोप है कि वह अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं कर रहे। प्रशिक्षण आदि में भागीदारी नहीं करते और लगातार अनियमितताएं बरत रहे हैं। इस पर संजीव कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें एक अन्य स्कूल में अटैच कर आगामी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अखंड प्रताप सिंह ने शिक्षकों से नियमित स्कूल पहुंचने और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से करवाते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि एबीएसए की ओर से होने वाले निरीक्षण में यदि किसी शिक्षक की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें