फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सील किए गए दो अस्पताल चलते मिले, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को सील किए गए दो अस्पताल सोमवार को चलते मिले। दोनों अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इस पर डिप्टी सीएमओ ने दोनों अस्पताल के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को सील किया था। इस दौरान उर्मिला क्लीनिक और श्री हरी बाबा हॉस्पिटल को भी सील किया गया था, लेकिन सोमवार को दोनों ही अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। अस्पताल संचालकों ने सील लगने के बाद दूसरी मंजिल या दूसरे कमरे में मरीजों का उपचार शुरू किया था। सील किए गए उर्मिला क्लीनिक के ऊपर मरीजों के उपचार के लिए आने-जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए।
डिप्टी सीएमओ डाॅ. हरेंद्र बंसल के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डाॅ. पीके मिश्र ने दोनों अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 223, 324 (4) व 152 (2बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें