फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: देवीपुरा में 18 लाख से बनेंगी दो सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की देवीपुरा काॅलोनी में दो सड़कों के निर्माण पर 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए प्रस्ताव तैयार किए हैं। अब दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि देवीपुरा काॅलोनी में सड़कों के जर्जर होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते लोग बार-बार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग के आधार पर सड़क निर्माण के लिए निरीक्षण करते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें