फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक करोड़ रुपये की लागत से दो पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनकर तैयार हो गई हैं। एक पब्लिक हेल्थ यूनिट पर 50 लाख रुपये का खर्चा आया है। इनके शुरू होने पर रोगियों के लिए सुविधाएं और बढ़ जाएंगी और उन्हें जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं, जिले की तीन अन्य सीएचसी पर निर्माण कार्य चल रहा है।
15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए यूनिट स्थापित होनी है। इसके लिए जिले में पहले चरण में दो सीएचसी गुलावठी व बीबीनगर को चुना गया। जहां पर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण में तीन स्याना, अनूपशहर व जहांगीराबाद सीएचसी को चुना गया है। इन तीनों सीएचसी पर निर्माण कार्य चल रहा है। एक सीएचसी पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ये मिलेंगी सुविधाएं
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसमें अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को निजी पैथालॉजी व जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो सीएचसी गुलावठी व बीबीनगर पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बन गई है, जो अभी हैंड ओवर नहीं हुई हैं। हैंड ओवर होने के बाद यूनिट के शुरू होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें