फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो सड़क हादसों में बैंककर्मी समेत दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना/गुलावठी। जनपद में दो अलग-अगल सड़क हादसों में एक बैंक कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

केस-एक
स्याना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात गांव बरौली वासदेवपुर और गढ़िया बादशाहपुर के समीप अनियंत्रित कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार चालक बैंककर्मी सोनू कुमार की मौत हो गई। एसडीएम कोर्ट रोड मौजमपुर जैतपुरा धामपुर जिला बिजनौर निवासी रेशू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार देर रात उसका भाई सोनू कुमार कार से बैंक ड्यूटी के लिए जेवर जा रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे पर स्थित गांव बरौली वासदेवपुर व गढ़िया बादशाहपुर के समीप बुलंदशहर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
केस-दो
गुलावठी के गांव बराल बिजलीघर के निकट एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रवीन कुमार उर्फ सोनू निवासी गांव बराल की मौत हो गई। मृतक की पत्नी पूनम ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव बराल में पति के साथ रह रही हैं और मूलरूप से गांव बेरनी जलेसर एटा की निवासी हैं। पूनम ने बताया कि उनके पति प्रवीन कुमार उर्फ सोनू बराल रेलवे स्टेशन से बाइक से हेलमेट लगाकर घर की ओर आ रहे थे। बराल बिजलीघर के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके पति नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पति को जिला अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें