फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिटबुल से हमला कराने के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखलालपुर निवासी युवक ने गांव के ही सगे भाइयों पर पिटबुल से हमला कराने का आरोप लगाया है। गांव सुखलालपुर निवासी विकास चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 17 फरवरी की सुबह उनका पुत्र मयंक चौधरी घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान गांव निवासी अंशुल व युग पिटबुल कुत्ता घुमाने लाए थे। आरोप है कि दोनों ने कुत्ते को इशारा कर उनके पुत्र की ओर उकसा दिया। जिस पर कुत्ते ने पुत्र पर हमला कर दिया और कई जगह उसे काट लिया ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाएगा गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंशुल और युग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें