फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी परिसर में गत शनिवार को तारीख लेने के दौरान अधिवक्ता पक्ष और दूसरा पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई और जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवली निवासी मोहित कुमार एडवोकेट ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता ब्रह्म सिंह का विवाद न्यायालय अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कक्ष संख्या-4 में चल रहा है। गत शनिवार को न्यायालय में इस मामले में तारीख थी। जिसके लिए दोनों पक्ष वहां आए हुए थे। पैरवी के दौरान ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि कोर्ट परिसर में ही मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करने और मौके पर शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें