बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में वलीमा दावत के दौरान बवाल हो गया। स्टेज पर बैठी महिलाओं के फोटो खींचने के आरोप पर ग्रामीण और रिश्तेदार भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।