फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनेंगी दो नई कॉलोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनेंगी दो नई कॉलोनियां
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण जल्द ही स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो नई कॉलोनियां विकसित करने जा रहा है। इन कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। साथ ही बच्चों के खेलने को पार्क, झूला आदि की व्यवस्था भी होगी। बीडीए की बोर्ड बैठक में नई कॉलोनी विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। अब प्राधिकरण के अफसर जमीन की तलाश में जुट गए हैं।
बताया जाता है कि पिछले काफी समय से प्राधिकरण की ओर से नई कॉलोनी विकसित नहीं की गई है। अब विकास प्राधिकरण के अफसर जिले के लोगों को नई कॉलोनी की सौगात देने जा रहे हैं। आधुनिक तकनीकि से बनाई जानी वाली यह दोनों कॉलोनी 15 और आठ हेक्टेयर में बनाई जाएगी। इसमें एक खलसिया चूहरपुर और दूसरी जुलेपुरा रोड पर विकसित की जाएगी। इन कॉलोनी में वर्तमान के हिसाब से सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट पर गार्ड तैनात रहेंगे। लोगों की जरूरत के सामान की व्यवस्था भी इस कॉलोनी के अंदर ही की जाएगी। पार्क, बच्चों के खेलने की व्यवस्था आदि तमाम सुविधाओं से यह कॉलोनी लैस होगी। बीडीए की बोर्ड बैठक में नई कॉलोनी विकसित करने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। अब सिर्फ जमीन खरीदनी रह गई है, जिसकी तलाश अफसर कर रहे हैं। जल्द जमीन खरीदने की बात कही जा रही है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि कॉलोनी को नोएडा की सोसायटियों की तर्ज पर विकसित करने का प्लान है। वहां रहने वाले लोगों को जरूरत के सामान के लिए बाहर नहीं जाना होगा। अंदर ही मिनी मार्केट बनाया जाएगा, जहां लोग खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता
अधिकारियों के मुताबिक, कॉलोनी की सुरक्षा प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता रहेगी। एक ही गेट होगा जिस पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी। अगर किसी नए व्यक्ति को कॉलोनी में आना होगा तो उसे पहले बताना होगा कि किसके घर जाना है। उसके बाद गार्ड संबंधित निवासी से उस व्यक्ति के बारे में बात करेगा। अगर उधर से अनुमति मिलेगी, तभी एंट्री होगी। वरना आने वाले को एंट्री नही दी जाएगी।
दो नई कॉलोनी विकसित की जाएंगी। इन कॉलोनियों को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों से यह कॉलोनी लैस होगी।
- ज्ञानेन्द्र वर्मा, बीडीए सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें