फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हेड कांस्टेबल समेत दो लाइन हाजिर, एक हेड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात गुलावठी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल सिविल ड्रेस में मिले, जिस पर एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एक हेड कांस्टेबल अंकुर पुलिस लाइन में स्थानांतरण होने के बावजूद थाने में मिला। एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाने के कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, अभिलेख, अपराध रजिस्टर, मालखाने आदि का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी के अवकाश पर होने पर कार्यवाहक प्रभारी जितेन्द्र कुमार सक्सेना को अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, माल का निस्तारण करने, थाना परिसर को स्वच्छ रखने व प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। महिला संबंधित अपराधों पर रोकथाम के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान हेड कांस्टेबल रॉबिन और कांस्टेबल अमित को ड्यूटी के दौरान सादे कपड़ों में पाए जाने पर लाइन हाजिर कर दिया। हेड कांस्टेबल अंकुर को पूर्व में प्रशासनिक आधार पर गुलावठी थाने से पुलिस लाइन स्थानांतरण कर दिया था। इसके बावजूद अंकुर थाना कार्यालय में था। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें