फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: कोहरे का कहर, जगह-जगह हादसे; दो लोगों की मौत, आठ घायल

Mon, 09 Jan 2023 07:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सोमवार सुबह कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मुरसाना के निकट ट्रक से वैन और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, पहासू क्षेत्र में बाइक कोहरे के चलते गन्ने से लदे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे के कारण बुलंदशहर में सड़कों पर हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। कहीं, हादसों में लोगों की जान जा रही तो, कहीं लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। वहीं, अब रामघाट थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बाइक सवार कोहरे के कारण हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, सोमवार सुबह कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मुरसाना के निकट ट्रक से वैन और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, पहासू क्षेत्र में बाइक कोहरे के चलते गन्ने से लदे ट्रक से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला व उसकी पुत्री घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें