फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: खुर्जा में दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट, चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला

Fri, 27 Nov 2026 07:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

खुर्जा के तरीनान मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चाकूबाजी हुई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
घायल का चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के तरीनान मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात को पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर पुरानी रंजिश में चाकू से हमला करने का आरोप लगया। साथ ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनान पीर वाली गली निवासी जाहिद अली ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गुफरान उर्फ सोबी, अशरफ, लाला और आदिल परिवार से रंजिश रखते हैं। 

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को आरोपियों ने उनके भाई रिजवान और बेटे असद अली के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनको कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें