बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में फतेहगढ़ भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में आयुष और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ भट्टे के पास बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में आयुष (22) और सूरज (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक डिबाई के रहने वाले हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पंचनामा भर शवों को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई। दोनों युवकों की मौत से दोनों के परिवार में मातम छा गया।