फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर-डिबाई हाईवे पर वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा

विज्ञापन
डिबाई के नगर के मौहल्ला पटे का शेखम चिश्ती में विलाप करते मृतक युवक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
अहमदगढ़/डिबाई। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-डिबाई हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में डिबाई निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डिबाई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेका निवासी आयुष (24) और उनके दोस्त सूरज (25) शुक्रवार रात करीब 10 बजे नोएडा से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ के निकट पहुंची, तभी डिबाई की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सामने से सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक आवाज सुनाई दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर खून से लथपथ पड़े आयुष और सूरज को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। देर रात में ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अपनों के शव देख चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

अधूरी रह गई कांवड़ लाने की हसरत
आयुष और सूरज के मन में इस बार महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने आराध्य का जलाभिषेक करने की ललक थी। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त पिछले कई दिनों से कांवड़ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। नोएडा में काम के दौरान भी वे फोन पर अक्सर कांवड़ यात्रा और शिव भक्ति की बातें किया करते थे। दोस्तों ने बताया कि आयुष और सूरज की जोड़ी पूरे मोहल्ले में अपनी दोस्ती के लिए जानी जाती थी। दोनों अक्सर साथ ही सफर करते थे और इस बार भी भोले की भक्ति के रंग में रंगने को बेताब थे।

एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थियां, हर आंख हुई नम
पोस्टमार्टम के बाद जब आयुष और सूरज के शव एक साथ डिबाई पहुंचे, तो इलाके का मंजर गमगीन हो गया। जिन दो दोस्तों ने उम्र भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उनकी अर्थियां भी एक साथ ही उठीं। जैसे ही एंबुलेंस मोहल्ले में पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार से आसमान दहल उठा।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे ढाबों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें