फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हादसे में दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। जनपद के अहमदगढ़ में करण (28) व गांव पापड़ी निवासी बंटी (22) की मौत हो गई। सोमवार की रात दोनों बाइक से होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से वापस अहमदगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी अहमदगढ़ रोड पर बंटी होटल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, करण की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां से भी उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मेरठ ले जाते समय रास्ते में करण की मौत हो गई। बंटी और करण की मौत से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


पिता दयाराम ने बताया कि करण की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनके पांच साल का बेटा छह माह की बेटी है। करण मजदूरी करते थे। उनके दो भाई और एक बहन है। मृतक बंटी पांच भाई, बहनों में चौथे नंबर पर थे। वह शादियों में खाना बनाने का कार्य करते थे और अविवाहित थे।

वर्जन

पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद कुमार, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें