फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। खेत में फसल अवशेष जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में जहांगीराबाद कोतवाली में दो किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब कृषि विभाग की ओर से इन किसानों पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। राजस्व निरीक्षक गुलाब सिंह और लेखपाल सतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि कस्बा अमरगढ़ में मेघराज ने खेत में काटी गई उड़द के अवशेष जला दिए। वहीं, नरसेना थाना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी कमल सिंह ने मक्का की फसल के अवशेष में आग लगाकर वायु प्रदूषण फैलाया है। जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार किसानों के खिलाफ लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद

एबटमाउंट के ईकोहट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें