फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बस का संचालन रोके जाने पर दो चालक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एआरएम ने दो संविदा बस चालकों को कार्यमुक्त कर दिया। संबंधित पर बीती सात सितंबर को बल्लभगढ़ जाने वाली बस का संचालन रोकने का आरोप लगने पर कार्रवाई की गई। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने और चालकों को भड़काने के मामले में संबंधित को कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन

एआरएम परमानंद ने बताया कि सदर तहसील के पास संचालित नए रोडवेज बस अड्डे पर सात सितंबर को बल्लभगढ़ जाने वाली रोडवेज बस को संविदा चालक संदीप, रविंद्र व अरविंद ने बस को जाने नहीं दिया। साथ ही अन्य संविदा चालकों को एकत्र कर संचालन में बाधा उत्पन्न की गई। ऐसे में बस का संचालन सात सितंबर को निर्धारित रूट पर नहीं हो सका। इससे राजस्व का भी नुकसान हुआ। तीनों संविदा चालकों को 12 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। जो संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की गई है। बताया कि अरविंद व संदीप का अनुबंध समाप्त कर कार्यमुक्त कर दिया है। जबकि रविंद्र का अनुबंध समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें