फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुठभेड़ में कार लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार लुटेरे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिकंदराबाद।
गांव पौंडरी पोस्ट सहकारी नगर निवासी पंकज से 16 अगस्त की रात में गुलावठी फ्लाईओवर के पास हुई कार लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए घटना में शामिल दो बदमाशों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बदमाशों ने लूटी गई कार के अलावा अवैध असलहा बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने घायल बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार रात में पुलिस टीम हाईवे-34 पर गुलावठी अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध वैगनार कार से बुलंदशहर की ओर जा रहे हैं। कार के आने पर जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने कार को भगा दिया। गुलावठी ओवरब्रिज के सर्विस रोड के पास कांवरा रोड पर कार सवारों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगन से दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाशों ने अपना नाम अमीनगर सराय थाना सिधावली अहीर जनपद बागपत निवासी वसीम, विश्वास नगर भीम गली छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली निवासी शोएब बताया। निरीक्षक ने बताया कि बदमाशों से दो तमंचे, 6 कारतूस, दो खोखा, लूटी गई वैगनार कार, नशे की 600 गोलियां और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सवारी बनकर कार में बैठे थे

कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश 16 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पंकज की वैगनार कार में गाजियाबाद के लालकुआं से सवारी बनकर बैठे थे। सिकंदराबाद क्षेत्र में करीब रात 10:30 बजे गुलावठी फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने आतंकित करते हुए पंकज को कार से उतार दिया था और कार लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें