फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक को काटा सांप ने

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर जहरीले पदार्थ सेवन करने का मामले सामने आए। वहीं, एक महिला को सांप ने काट लिया। तीनों लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चमन विहार कॉलोनी स्थित ओम ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. दिनेश पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को अरनिया गांव निवासी शशि खेत में काम कर रही थीं तभी उनको सांप ने काट लिया। परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए। यहां उनका उपचार किया गया।
इसके अलावा पहासू थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं, खुर्जा नगर की कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने घरेलू कलह में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दोनों को मंगलवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें