खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर दादू पटरी के निकट बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 47 वर्षीय हीरालाल और 45 वर्षीय दिनेश की मौत हो गई।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई घायल हो गया। घायल को नगर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर दादू पटरी के निकट बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 47 वर्षीय हीरालाल पुत्र वीरपाल निवासी मीरपुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई 45 वर्षीय दिनेश और चचेरा भाई जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयपाल का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।