फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गुलावठी पुलिस की हिरासत में शातिर चोर। संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। थाना पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तारकर उनके पास से खातों से निकाले गए 51 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के 76 एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार मोहल्ला आदर्श नगर मोदीनगर रोड हापुड़ और उमेश कुमार कठेरिया निवासी मोहल्ला प्रिंस नगर अलीगढ़ है। उन्होंने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपी एटीएम मशीन से रुपये निकालने आए सीधे साधे लोगों को निशाना बनाते थे और मदद के बहाने एटीएम कक्ष में घुसकर चालाकी से एटीएम कार्ड बदल देते थे। इसके बाद आरोपी पीड़ितों के जाने के बाद उनके खाते से धनराशि निकाल लेते थे।
आरोपियों ने गत दिनों गांव मतनावली जिला हापुड़ निवासी प्रदीप कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये खाते से निकाल लिए थे। सीओ ने बताया कि आरोपी संदीप पर 8 और उमेश कुमार कठेरिया पर छह आपराधिक मामले अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, गुलावठी, हापुड़ में दर्ज हैं। आरोपियों के पास से लोगों से बदले गए एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपी घटना में जिस बाइक का इस्तेमाल करते थे, वह भी बरामद की है।
विज्ञापन




पीड़ित की बेटी की फरवरी माह में शादी

गुलावठी। गांव मतनावली जिला हापुड़ निवासी प्रदीप कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर आरोपियों ने गत दिनों उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। प्रदीप कुमार की बेटी की शादी फरवरी में है। गुलावठी में मदद के बहाने चालाकी से एक आरोपी ने प्रदीप कुमार का एटीएम कार्ड बदल दिया था। बेटी की शादी को लेकर प्रदीप चिंतित था, उसने शादी के लिए रकम जोड़ रखी थी। प्रदीप कुमार ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर रुपये बरामद करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें